छत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरेंमहासमुंद

माय भारत के तत्वावधान में बसना महाविद्यालय में हुआ खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम

माय भारत के तत्वावधान में बसना महाविद्यालय में हुआ खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम

माय भारत के तत्वावधान में बसना महाविद्यालय में हुआ खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद से युवाओं को मिली खेल, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा

 

 

भुवनेश्वर यादव:- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)

 

महासमुंद, 27 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर माय भारत युवा कार्यक्रम के तत्वावधान में स्व. जयदेव सतपथी महाविद्यालय, बसना में खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ खेलों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री विनय कुमार लहंगे उपस्थित रहे। इस अवसर पर बसना एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा, तहसीलदार श्री नितिन ठाकुर, महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सुरेंद्र साव, सांसद प्रतिनिधि श्री नवीन साव, विधायक प्रतिनिधि श्री महित पटेल, प्रोफेसर विजय एवं माय भारत प्रभारी श्री अभिषेक दास सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के साथ खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। संवाद के माध्यम से खेल, युवा शक्ति, अनुशासन, स्वास्थ्य, नेतृत्व, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा मिली।

कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर श्री विनय कुमार लहंगे ने विद्यार्थियों से खेलो इंडिया संवाद एवं खेलों के महत्व पर चर्चा करते हुए उन्हें खेल सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान विद्यार्थियों से ऑनलाइन स्कैनर के माध्यम से उनके विचार एवं सुझाव भी प्राप्त किए गए। इस अवसर पर खेलो इंडिया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। साथ ही युवाओं को माय भारत से जोड़ने के उद्देश्य से माय भारत पोर्टल पर नए वालंटियर्स का पंजीयन भी कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन महासमुंद एवं माय भारत युवा कार्यक्रम द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!