झारखंड

टीटही में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन, विधायक मनोज कुमार यादव ने काटा फीता

टीटही में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन, विधायक मनोज कुमार यादव ने काटा फीता

चौपारण : ग्रामीण क्षेत्रों के सुदूर इलाकों तक बेहतर और आसान स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। इस केंद्र के खुलने से अब स्थानीय ग्रामीणों को प्राथमिक इलाज के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा। यह बात बरही के विधायक मनोज कुमार यादव ने चौपारण प्रखंड के सिंघरावां पंचायत अंतर्गत ग्राम टीटही में कही। वे यहाँ नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर सह उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने पहुँचे थे।वैदिक मंत्रोच्चार और शिव चर्चा के साथ गृह प्रवेशउद्घाटन समारोह की शुरुआत विधायक मनोज कुमार यादव द्वारा फीता काटकर की गई। इस अवसर पर अस्पताल के नवनिर्मित भवन में गृह प्रवेश भी कराया गया। कार्यक्रम के दौरान एएनएम, स्वास्थ्य सहिया और स्थानीय महिला मंडलों की दीदियों ने विशेष पूजा-अर्चना की और शिव चर्चा का आयोजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए इस आयोजन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।कई गणमान्य लोग रहे मौजूदइस खास मौके पर विधायक के साथ क्षेत्र के कई प्रमुख प्रतिनिधि और नेता उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से:सहदेव प्रसाद यादव (सांसद प्रतिनिधि)बीरेंद्र रजक (मुखिया संघ अध्यक्ष)विजय मधेसिया (पंचायत समिति सदस्य)देवल यादव (भाजपा नेता)कार्यक्रम में इन अतिथियों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने इस उप स्वास्थ्य केंद्र के खुलने पर खुशी जताई और इसे गाँव के विकास के लिए एक बड़ा कदम बताया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!