ताज़ा ख़बरें

अवैध शराब के खिलाफ खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 17 तस्कर गिरफ्तार

खास खबर

अवैध शराब के खिलाफ खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 17 तस्कर गिरफ्तार

खंडवा। जिले में अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन के खिलाफ खंडवा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने एक ही दिन में बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 अलग-अलग प्रकरणों में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 112.62 लीटर अवैध शराब जप्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 27,340 रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक खंडवा अगम जैन द्वारा जिले में अवैध शराब के विक्रय और परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तारतम्य में पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए।

खंडवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!