
आगामी मोहर्रम पर्व को ध्यान मे रखते हुए खंडवा जिले के समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र मे ताजिया एवं सवारी भ्रमण रूट का किया निरीक्षण समिति के सदश्य को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

खंडवा दिनांक 10 जून 2026
खंडवा पुलिस द्वार कानून/शांति व्यवस्था बनाये रखने आगामी त्यौहार को शांति पूर्वक मनाने हेतु लगातार जन संवाद, संवेदनशील क्षेत्र का भ्रमण, ताजिया आयोजक के साथ बैठक, शांति समिति कि बैठक आयोजित कर, ताजिया भ्रमण रूट का निरिक्षण कर आवश्यक शासन के एवं कानूनी निर्देश से अवगत कराया जा रहा है।
इसी क्रम मे आज दिनांक 10.06.2026 को समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र मे भ्रमण कर ताजिया एवं सवारी भ्रमण रूट का निरिक्षण, चौकी धुलाई, ताजिया स्थापना, सवारी एवं ताजिया के साथ भ्रमण करने वाले लोग कि संख्या, समय के सम्बन्ध मे विस्तार पूर्वक चर्चा कि गई।
इसके साथ ही त्यौहार के दौरान हुए विवाद एवं घटना मे संलिप्त व्यक्ति को चिन्हित कर प्रतिबंधत्मक कार्यवाही कि जाकर बाउंड ओव्हर कार्यवाही से अवगत करते हुए त्यौहार मे किसी भी प्रकार कि अवैध गतिविधि से दूर रहने कि समझाइस दी गयी।
बैठक में सभी आयोजकों को आगामी आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए तथा सभी से प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई एवं निर्देश का पालन नहीं करने पर सख्त कार्यवाही की समझाईस दी गई।











