ताज़ा ख़बरें

थाना मूंदी द्वारा 10 वर्षीय मूकबधिर बालिका को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर किया आरोपी को गिरफ्तार

खास खबर

थाना मूंदी द्वारा 10 वर्षीय मूकबधिर बालिका को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर किया आरोपी को गिरफ्तार
खंडवा दिनांक 01.06.26 पुलिस अधीक्षक जिला खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा मुस्कान अभियान के तहत नाबालिक बालिकाओं की बरामदगी करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला खण्डवा श्री महेन्द्र तारनेकर एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय मूंदी श्री मनोहरसिंह गवली के निर्देशन में थाना मूंदी के अपराध क्रमांक 215/26 धारा 137(2) B.N.S मे 10 वर्षीय बालिका को बरामद किया गया ।
घटना का विवरण :- फरियादी द्वारा दिनांक 29.05.26 को चौकी बीड़ थाना मूंदी पर उसकी 10 वर्षीय पोती को बहला फुसला कर अपह्ररण कर ले जाने पर के संदेह के आधार पर अपहरण कि रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मूंदी पर अपराध क्रं 215/26 धारा 137(2) B.N.S के अंतर्गत पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया अपह्ररत बालिका की उम्र कम होने से प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी मूंदी निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया एवं चौकी प्रभारी बीड उनि राधेश्याम मालवीय की टीम गठित कर तत्काल बालिका को बरामद करने के आदेश दिये गए टीम द्वारा निरंतर प्रथक-प्रथक स्थानो पर दबिश दी जाकर सीसीटीव्ही एवं सायबर की मदद से 10 वर्षीय बच्ची की निरंतर तलाश की गयी तथा दिनांक 31.05.26 को प्रातः मुखबिर की सूचना पर बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया । पीडिता के मूकबधिर होने पीडिता के कथन महिला अधिकारी एवं मूकबधिर एक्सपर्ट द्वारा लेखबद्ध किये गये एवं प्रकरण में धारा 87,64(2)(f)(k) बीएनएस 5(k)(m)(n)/6 पॉक्सो एक्ट तथा 92(बी) दिव्यांगजन अधिकार अधि. का इजाफा किया गया एवं प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!