
ग्राम सोनगीर में 17 अगस्त से होगा पांच दिवसीय परचरी पुराण कथा का आयोजन
खंडवा। सावन माह के पावन अवसर पर ग्राम सोनगीर में 17 से 21 अगस्त तक पांच दिवसीय परचरी पुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन निमाड़ क्षेत्र, मंडलेश्वर की सुविख्यात कथावाचिका सुश्री दीदी चेतना भारती जी के मुखारविंद से होगा।
कथा के शुभारंभ अवसर पर ग्राम के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो कथा पंडाल तक पहुंचेगी। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजक समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का भावपूर्ण आग्रह किया है। परिवार, कुटुंब, ग्राम एवं राष्ट्र के कल्याण की भावना से कथा का संकल्प लिया गया है। पांच दिवसीय कथा की पूर्णाहुति 21 अगस्त को होगी।
आयोजक समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण एवं पुण्यलाभ प्राप्त करने की अपील की है।











