ताज़ा ख़बरें

अवैध शराब के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

स्वीफ्ट कार सहित आरोपी के कब्जे से 290 लीटर शराब कीमती 1,53,020/- जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

अवैध शराब के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही,स्वीफ्ट कार सहित आरोपी के कब्जे से 290 लीटर शराब कीमती 1,53,020/- जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार
जिला- खंडवा दिनांक 01.06.2026
खंडवा पुलिस द्वारा लगातार अवैध गतिविधि मे संलिप्त व्यक्ति पर नजर बनाये रखते हुए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इस कड़ी मे थाना खालवा पुलिस टीम सउनि राधेश्याम मंडलोई हमराह प्रआर. राधेश्याम पाल आर. जयदीप को रात्रि गश्त ड्यूटी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की एक स्वीफ्ट कार क्रमांक MP12CA-7309 मे अवैध शराब भरी हुई है आशापुर रोड तरफ से आ रही है सुचना पर टीम तत्परता से कार्यवाही करते हुए ब्लाक आफिस के समाने रुक कर देखा तो एक कार आशापुर रोड तरफ से आते दिखी जिसे टीम द्वारा रोकने पर कार चालक पुलिस को देखकर अंधेरे का फ़ायदा उठाकर भाग गया व एक अन्य व्यक्ति कार मे मिला नाम पूछने पर अपना नाम अमित पिता जगदीश माली निवासी राम मोहल्ला खालवा का होना बताया को मुखबिर सुचना से अवगत कराकर गवाह के सामने कार चेक करने पर कार मे–
(1) बाम्बे व्हिस्की की कुल 15 पेटी प्रत्येक पेटी मे 50 क्वार्टर कुल 135 लीटर शराब किमती 97500/रु.,
(2). 02 पेटी प्लेन शराब की प्रत्येक पेटी में 50 क्वार्टर कुल 18 लीटर शराब,किमती 8000/रु.,
(3) 02 पेटी आफीसर च्वाईस की जिसमें प्रत्येक पेटी में 48 क्वार्टर कुल 17 लीटर शराब किमती 16320रू.
(4) 10 पेटी पावरकुल वियर की केन प्रत्येक पेटी मे 24 केन कुल 120 लीटर बियर, किमती 31200/रु.
कुल 29 पेटी शराब कुल मात्रा 290 लीटर शराब कुल किमती 153020₹ की रखी मिलने से आरोपी अमित से शराब परिवहन के सम्बन्ध मे वैध लायसेंस या विज्ञप्ती पेश करने बताया गया तो लायसन्स नही होना बताया अमित भाटी से फरार हुए व्यक्ति का नाम पूछने पर फुलसिंग नि कोठा बताया आरोपी का कृत धारा 34(2) आबकारी एक्ट मे दण्डनिय होने से आरोपी के कब्जे से गवाह के समक्ष उक्त शराब एवं स्वीफ्ट कार क्र. MP12CA7309 किमती 300000/रु करीब कुल मश्रुका 453020/रु. का जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!