ताज़ा ख़बरें

तिरंगों से सजा खंडवा, सड़कों पर गूंजा देशभक्ति का जयघोष।

खास खबर

तिरंगों से सजा खंडवा, सड़कों पर गूंजा देशभक्ति का जयघोष।

शहर में पहली बार राष्ट्रीय पर्व के तहत देखा गया सामूहिक उत्सव।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 3 दिनों तक होंगे कई आयोजन।

खंडवा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को शहर में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारों से शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त के पूर्व पूरे जिले के साथ शहर में भी तिरंगा यात्राएं एवं कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम से हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगा यात्रा देशभक्ति गीतों के साथ निकाली गई, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के साथ जनप्रतिनिधि, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, गणमान्य नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर उपस्थित हुए।
तिरंगा यात्रा पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू हुई यहां से यह यात्रा कहारवाड़ी, बजरंग चौक, जलेबी चौक, नगर निगम, घंटाघर होते हुए रेलवे स्टेशन के सामने पहुंची। इसके बाद बस स्टैंड मार्ग से होते हुए रैली वापस पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर संपन्न हुई।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रैली में विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, नगर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, प्रवक्ता सुनील जैन, हरीश कोटवाले, प्रदीप यादव,शहरकाजी निसार अली, प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन गौड़ा, और पुलिस अधीक्षक अगम जैन, निगम आयुक्त प्रियंका राजावत, उप पुलिस अधीक्षक श्री तारणेकर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जुकतावत, सिविल सर्जन डॉक्टर कौशल, शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे, जिला प्रशासन-पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

तिरंगे के साथ दिया एकता का संदेश

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि रैली के दौरान शहर के प्रमुख मार्ग तिरंगों से नजर आए। प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस आयोजन ने शहर में उत्सव और देशभक्ति का माहौल बना दिया। इस अवसर पर महापौर अमृता यादव,विधायक कंचन तनवे, प्रभारी कलेक्टर नागार्जुन गौडा, पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान भारत सरकार की राष्ट्रीयव्यापी पहल है,इसका उपदेश नागरिकों के मन में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति व्यक्तिगत जुड़ाव को मजबूत करना है। आओ हम सब मिलकर तिरंगे के प्रति समर्पित होकर इसे राष्ट्रीय महोत्सव बनाएं, हर घर तिरंगा फहराएं, आयोजन को केवल सरकारी या संस्थागत आयोजन तक सीमित न रखकर हर नागरिक के मन में तिरंगे के प्रति देशभक्ति जागृत हो।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!