
खण्डवा का गौरव: रचित जैन बने जिला टॉपर, जैन (गदिया) परिवार के प्रथम IITian*
इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए अंतिम और सबसे कठिन परीक्षा में रचित ने खंडवा जिले का नाम रोशन करते हुए 1818 रेंक प्राप्त की।
खण्डवा। जिले के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि *रचित जैन (गदिया)* ने *JEE Advanced 2026* में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक *(AIR) 1818* हासिल की है तथा खण्डवा जिले में सर्वोच्च रैंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है।
समाज के सचिव सुनील जैन ने रचित को बधाई देते हुए बताया की जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन संयुक्त प्रवेश परीक्षा भारत की सबसे प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है जेईई एडवांस्ड यह इंजीनियर उम्मीदवारों के लिए अंतिम और सबसे कठिन परीक्षा है इस परीक्षा में सफल होने पर भारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश मिलता है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ *रचित जैन (गदिया)* परिवार के प्रथम IITian भी बने हैं। यह सफलता उनके अथक परिश्रम, समर्पण एवं उत्कृष्ट संस्कारों का परिणाम है।
*रचित* की इस सफलता के पीछे उनके दादा *पूज्य स्वर्गीय सुभाष जैन* के आदर्श और दादी श्रीमती सरोज जैन का आशीर्वाद तथा उनके माता-पिता पूजा जैन एवं सचिन जैन का निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और समर्पण रहा है।
सुनील जैन ने बताया कि *रचित* ने न केवल अपने परिवार का, बल्कि सम्पूर्ण जैन समाज एवं खण्डवा जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।













