
युवा मोर्चा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं किया गया पौधा रोपण।

खंडवा। तिरंगा हमारे देश की आन, बान, शान एवं पहचान है। देश के प्रत्येक नागरिक ने तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा, खंडवा द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं वृक्षारोपण किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा के तत्वाधान में बुधवार को निमाड संभाग के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सागर आरतानी के साथ बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खंडवा नगर में स्थित महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया एवं कई स्थानों पर पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर उपस्थित रहकर महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चला रहा है। इसके तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख रहा है,आज भारत अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है,तिरंगा यात्रा देश के बीच जवानों के शौर्य को नमन करने और प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करने का अवसर है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़
संभाग प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, सेवादास पटेल, सुधांशु जैन, सुनीलजैन, व मोर्चा के जिला अध्यक्ष सागर आरतानी, महामंत्री शुभम पटेल भाजपा के वरिष्ठजन व युवा मोर्चा के साथियों की उपस्थिति रही।











