ताज़ा ख़बरें

कलेक्टर श्री गुप्ता ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में दिए निर्देश

खास खबर

कलेक्टर श्री गुप्ता ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में दिए निर्देश

जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा इस संबंध में गठित विशेष सेल द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा के लिए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में निर्देश दिए कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एवं सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का जिला स्तर पर प्रभावी ढंग से पालन कराया जाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के सभी प्रमुख स्थानो पर डस्टबिन रखवाए जाएं । कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि शहर के विभिन्न स्थानों पर गीले व सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन लगवाए जाएं। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि कचरे से बनने वाले खाद का बगीचों में बेहतर उपयोग किया जाए। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल और कॉलेजों में समय-समय पर कैंप पर लगाकर स्वच्छता के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करें।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!