ताज़ा ख़बरें

जुलूस मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण,

खास खबर

जुलूस मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, आयोजकों को शांतिपूर्ण आयोजन की समझाइश
खण्डवा// आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जुलूसों की व्यवस्थाओं और निर्धारित मार्गों का निरीक्षण किया। सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे, थाना प्रभारी मोघट श्री विकास खिंची, चौकी प्रभारी रामेश्वर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने 24 तारीख को निकलने वाले शिव डोले तथा ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के मार्ग का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जुलूस मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आयोजकों से चर्चा की। इस दौरान आयोजकों को जुलूस में किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक नारे, बैनर अथवा पोस्टर का प्रयोग नहीं करने तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।
अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आगामी आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!