
एस.एन. कॉलेज में हरियाली का संदेश, ‘विद्यावन’ में हुआ पौधारोपण।
खण्डवा//
महाविद्यालय की रेडक्रॉस समिति द्वारा महाविद्यालय के खेल मैदान ‘विद्यावन’ में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सोमपाल सिंह द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेडक्रॉस स्वयंसेवकों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की कार्यक्रम में आम, आंवला, जामुन, अमरूद सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सोमपाल सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी आवश्यक है। महाविद्यालय का ‘विद्यावन’ विद्यार्थियों में प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में खेल अधिकारी श्री अमित अब्राहम, प्रो. कुलदीप सिंह फरे, प्रो. कुलदीप सिंह रावत, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक प्रो. महेश भाबोर, प्रो. राखी उइके एवं प्रो. विपिन जैन उपस्थित रहे।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।









