
साहिल लोचब को न्याय दिलाने राहुल गांधी के समर्थन में खंडवा में कांग्रेस का धरना
दिल्ली में एफआईआर दर्ज होने के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन
छात्रों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, के साथ खूब की नारेबाजी
खंडवा।/
20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा पैलेट गन से कार्रवाई किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को खंडवा में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में छात्र साहिल लोचब गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनकी एक आंख की रोशनी जाने का खतरा बना हुआ है।
इसी क्रम में खंडवा में भी कांग्रेसजन गांधी भवन में एकत्रित हुए। यहां से पदयात्रा करते हुए कोतवाली थाना पहुंचे, जहां शाम करीब 4:30 बजे धरना शुरू किया गया। कांग्रेस नेताओं ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा साहिल लोचब को न्याय दिलाने की मांग की।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई गंभीर मामला है। इसके बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से अब तक न तो माफी मांगी गई और न ही घटना पर खेद व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि साहिल लोचब जब न्याय की मांग को लेकर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे तो उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी साहिल लोचब के साथ संसद मार्ग स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंचे और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस के अनुसार, शिकायत दर्ज नहीं किए जाने के विरोध में राहुल गांधी वहीं धरने पर बैठ गए। छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने रोड पर अमित शाह इस्तीफा दो लिखकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया,एवं अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।
श्री रघुवंशी ने कहा कि पीड़ित छात्र को लेकर राहुल गांधी जब एफआईआर कराने पहुंचे, तो अमित शाह की पुलिस न तो एफआईआर दर्ज कर रही है, मेडिकल रिपोर्ट में यह लिखा जाता है कि केवल घाव हुआ और उससे खून बहा, जबकि उस लड़के के पास छर्रे हैं जो उसके शरीर से निकले। इसका मतलब पैलेट गन का उपयोग हुआ है। किसके आदेश से निर्दोष छात्रों के ऊपर पैलेट गन चलाई गई? और आज वह मासूम जो छात्र है, उसकी आंखों से उसका विजन चला गया, उसको दिखाई नहीं दे रहा है। लगातार पेपर लीक की मांग करते हुए छात्र जब धरना-प्रदर्शन कर रहे थे, किसके आदेश पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया जाता है? महिलाओं को लोअर बॉडी पर अप्रोच कर-कर डंडे मारे जाते हैं और उसके साथ-साथ पैलेट गन का उपयोग किया जाता है, जबकि हमारी कानूनी कार्रवाई यह कहती है कि जब भी किसी निर्दोष व्यक्ति पर यदि मॉब पर आप कंट्रोल चाहते हैं, तो आपको पैरों से नीचे मारना है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि दिल्ली में राहुल गांधी की मांग पर एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद खंडवा में चल रहा धरना शाम करीब 5:30 बजे समाप्त किया गया। कांग्रेसजनों ने कहा कि छात्रों के संवैधानिक अधिकारों और न्याय की लड़ाई में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी,रियाज हुसैन,संगठन महासचिव विकास व्यास,ब्लाक अध्यक्षद्वय इमरान गौरी,विशाल जैन,नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर, बबलू पटेल,डॉ शरद हरणे,चैनसिंह वर्मा,असलम गौरी ,मोइज खान, दिव्यांश ओझा, इकबाल कुरैशी, यशवंत सिलावट ,मोटू लोहार,आसीम पटेल, जिला प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,अय्यूब लाला,आलोक सिंह रावत,नमेश बारे,सैय्यद असलम,मुन्नवार अली,मो.इरफान, हुकुम मेलुन्दे,मयंक पाराशर, गुरप्रीत सिंघ,शफीक सिद्दीकी, वामनराव जाधव, मनोज सोनी,नवनाथ,मनोज कसेरा,राशिद बाठिया,नासिर खान,अविनाश शुक्ला,मुन्नू बाउजी,राम वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।










