ताज़ा ख़बरें

मोतियाबिंद के 10 मरीजों को निःशुल्क सर्जरी के लिए इंदौर भेजा

खास खबर

मोतियाबिंद के 10 मरीजों को निःशुल्क सर्जरी के लिए इंदौर भेजा

खण्डवा//राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाकर मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण बिरला ने बताया कि नेत्र जाँच शिविर में कुल 58 लोगों की आंखों की जाँच की गई, इसमें से ऑपरेशन के इच्छुक मोतियाबिंद के 10 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए शंकरा आई केयर सेंटर इंदौर भेजा गया है। शिविर मेें आये मरीजों को नेत्र रोग की जानकारी देते हुए अपनी आखों की देखभाल व गर्मी में आखों को किस प्रकार सुरक्षित रखें यह समझाइश दी गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!