ताज़ा ख़बरें

*दुर्घटना संभावित क्षेत्र का यातायात पुलिस खण्डवा के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा*

खास खबर

*दुर्घटना संभावित क्षेत्र का यातायात पुलिस खण्डवा के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा*

पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय के नेतृत्व में थाना प्रभारी नर्मदा नगर निरीक्षक श्री धीरेश धारवाल, निरीक्षक श्रीमती स्नेहा ठाकुर सहित थाना यातायात की टीम द्वारा थाना नर्मदा नगर क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा दुर्घटना स्थल की भौगोलिक एवं सड़क संरचना का अवलोकन किया गया तथा सड़क की स्थिति, मोड़, दृश्यता, मार्ग की चौड़ाई, प्रकाश व्यवस्था, सड़क किनारे की व्यवस्थाओं एवं अन्य सड़क संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान दुर्घटना से संबंधित सभी रोड साइन, चेतावनी संकेतक, दिशा सूचक बोर्ड एवं अन्य यातायात संकेतों को चेक किया गया तथा उनकी स्थिति, दृश्यता एवं आवश्यकता के अनुरूप उपलब्धता का जायजा लिया गया। जहां आवश्यक हो, वहां अतिरिक्त रोड साइन एवं सड़क सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं किए जाने के संबंध में संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने पर चर्चा की गई।
उक्त निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य इंजीनियरिंग, प्रवर्तन एवं जनजागरूकता के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आमजन के लिए सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!