
सिंगाजी महाराज समाधि उत्सव में पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद

निमाड़। प्रसिद्ध संत श्री सिंगाजी महाराज के समाधि उत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा समुचित सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस बल की विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है।
पुलिसकर्मी अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर पूर्ण सतर्कता के साथ तैनात हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस जवान लगातार निगरानी रख रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों द्वारा तैनात बल को ड्यूटी के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। समाधि उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।










