ताज़ा ख़बरें

कलेक्टर श्री गुप्ता ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

खास खबर

कलेक्टर श्री गुप्ता ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

खण्डवा//जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनकर अधिकारी उनका निराकरण करते हैं। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में किशोर नगर खंडवा के सेवानिवृत्ति शिक्षक श्री देवीलाल बघेल ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि सेवानिवृत्ति के पांच-छ: माह बाद भी उनके पेंशन प्रकरण का निराकरण नहीं हो पाया है, जिसके कारण उन्हें पारिवारिक दायित्व निर्वहन में आर्थिक एवं मानसिक रूप से कठिनाइयां हो रही है। उन्होंने अंतिम पेंशन एवं अंतिम ग्रेच्युटी राशि प्रदान करने की भी मांग की, जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी को आवेदक की समस्या के निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में ग्राम गंभीर निवासी 2 किसानों रामस्वरूप शर्मा और महेश शर्मा ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि उन्हें किल्लौद लिफ्ट इरिगेशन परियोजना की संबंधित सिंचाई लाइनों से पर्याप्त मात्रा में पानी प्राप्त नहीं हो पा रहा है, जिससे उनकी कृषि फसलें प्रभावित हो रही हैं। अतः स्थल निरीक्षण कराकर समुचित एवं नियमित सिंचाई जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने उप संचालक कृषि को मामले की जांच कर किसानों की समस्या के निराकरण करने के निर्देश दिए।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!