
मोघट क्षेत्र के रहने वाले सैयद नासिर एवं ज़ाहिर कुरैशी के जिला बदर आदेश खंडवा के अलावा समीपवर्ती जिले से भी किये गये 01 साल के लिए निष्कासित
खंडवा 26 मई 2026
खंडवा पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार को शांति पूर्ण मनाने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने लगातार जिले के गुंडे बदमाश को चेक कर लगातार नजर बनाये रखने जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसी कार्यवाही अनुसार थाना मोघट रोड क्षेत्र के बदमाश सैय्यद नासिर पिता सैय्यद एहमद 40 साल निवासी बापूनगर खंडवा एवं जहीर पिता सुबराती कुरैशी 49 साल निवासी कसाई मोहल्ला इमली पूरा हाल बापूनगर खंडवा के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा जिला दण्डधिकारी एवं कलेक्टर खंडवा को उक्त बदमाश के खिलाफ निष्काशन की कार्यवाही करने निवेदन पत्र मय आपराधिक रिकॉर्ड के पेश करने पर बदमाश के विरुद्ध प्रस्तुत निवेदन पत्र को सही पाते हुए जिला दण्डधिकारी महोदय खंडवा द्वारा दोनों बदमाशों के विरुद्ध जिला खंडवा के अलावा निकतवर्ती जिला बुरहानपुर, बैतूल, खरगोन, देवास, इंदौर से भी निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया उक्त आदेश के पालन मे दोनों बदमाश को थाना प्रभारी मोघट रोड निरी धीरेश धारवाल द्वारा आदेश तमिल की कार्यवाही की गई।







