
समाज सेवा के क्षेत्र में अनिल बाहेती सम्मानित
खंडवा, 15 अगस्त 2026। नेत्रदान, देहदान एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर समाजसेवी अनिल बाहेती को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अनिल बाहेती द्वारा नेत्रदान एवं देहदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने तथा इस दिशा में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि समाजसेवा के ऐसे प्रयास लोगों को प्रेरित करने के साथ जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन एवं सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
समारोह में अनिल बाहेती के सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके निरंतर सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।












