ताज़ा ख़बरें

श्रावण मास में ग्राम सेहजला से निकली भव्य कावड़ यात्रा

खास खबर

श्रावण मास में ग्राम सेहजला से निकली भव्य कावड़ यात्रा
विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश तनवे ने कावड़ियों का किया स्वागत
खण्डवा//पवित्र श्रावण मास के अवसर पर ग्राम सेहजला के युवाओं द्वारा श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा एवं श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश तनवे ने सभी कावड़ियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर मुकेश तनवे ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र की भूमि को भी पवित्र बनाते हैं। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है और निश्चित रूप से सुख, शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। युवाओं द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करना समाज के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि ग्राम सेहजला से प्रारंभ हुई यह कावड़ यात्रा ओंकारेश्वर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु मां नर्मदा के पावन तट पर स्नान कर भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक करेंगे। इसके पश्चात सभी श्रद्धालु अपने क्षेत्र एवं विधानसभा की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।
कावड़ यात्रा में हरिश सेन, सजन सिंह पवार, मुरली जलोदिया, टीन्न यादव एवं मायाराम पवार सहित बड़ी संख्या में युवा एवं श्रद्धालु शामिल रहे। पूरे यात्रा मार्ग में भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!