
भाजपा पिछड़ा मोर्चे की कामकाजी बैठक में श्रद्धेय अटल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर दी श्रद्धांजलि।
खंडवा। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष पवन पाटीदार के निर्देश पर पूरे प्रदेश के साथ जिला मुख्यालय खंडवा में भी पिछड़ा मोर्चा के दो मंडलो की बैठक पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई, बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पिछड़ा मोर्चे की आयोजित इस बैठक में उपस्थित पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं ने हमारे पार्टी के वरिष्ठ महापुरुष पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए 2 मिनट का मोन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, आयोजित इस बैठक को प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने मोबाइल के माध्यम से भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं पार्टी के जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश कोटवाले, अरुण सिंह मुन्ना ने भी बैठक को संबोधित कर श्रद्धेय अटल जी को याद किया। बेठक को संबोधित करते हुए पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप पटेल ने कहा कि हमारा भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं पर आधारित है, कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है, पार्टी संगठन की दृष्टि से अलग-अलग मोर्चा एवं प्रकोष्ठों का गठन किया गया है, पार्टी में पिछड़ा मोर्चे का भी अपना अलग स्थान है, इसके माध्यम से हम पिछड़ा वर्ग तक पहुंच कर उनकी समस्याओं का निदान करते हुए हमारी पार्टी से उन्हें जोड़ते हैं, श्री पटेल ने कहा कि मुझ जेसे छोटे कार्यकर्ता को पार्टी संगठन ने युवा मोर्चा के बाद पिछड़ा मोर्चे का अध्यक्ष का दायित्व दिया है, आप सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत हम पिछड़ा मोर्चे को और अधिक मजबूत करेंगे एवं पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। श्रद्धेय अटल जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें नमन करता हूं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पिछड़ा मोर्चे की कामकाजी बैठक में हमारे वरिष्ठ पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया एवं उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन करते हुए सभी उपस्थित जनों ने 2 मिनट का मोन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। पिछड़ा मोर्चा जिले के 2 मंडलों की काम काजी बैठक में जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश कोटवाले,अरुण सिंह मुन्ना, प्रवक्ता सुनील जैन कोषाध्यक्ष गणेश गुरबाणी पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनूप पटेल महामंत्री बलदेव सिंह मौर्य, उपाध्यक्ष नामदेव पटेल, मंडल अध्यक्ष टिंकू राठौर, मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद रानी उमेश वर्मा, कार्यालय मंत्री देवा भावसार जी एवं दोनों मंडल अध्यक्ष पिंटू पटेल एवं मुकेश पाल एवं सभी वरिष्ठ सम्माननीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन बलदेव मौर्य ने किया।











