ताज़ा ख़बरें

पुलिस सहायता से वृद्ध महिला एवं पोती मिलीं परिजनों से

खास खबर

पुलिस सहायता से वृद्ध महिला एवं पोती मिलीं परिजनों से
खण्डवा,ओंकारेश्वर। श्रावण माह एवं अवकाश के चलते तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में इन दिनों दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी दौरान कल रात्रि एक वृद्ध महिला, निवासी वाराणसी (उत्तर प्रदेश), अपनी पोती के साथ भीड़ में परिजनों से बिछड़ गईं। रात हो जाने और अत्यधिक भीड़ के कारण महिला का अपने परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा था।
मामले की जानकारी मिलने पर खंडवा पुलिस के उनि अविनाश भोपले एवं उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए वृद्ध महिला के परिजनों से संपर्क स्थापित किया। पूछताछ में परिजनों के भोपाल पहुंचने की जानकारी मिली।
इसके बाद पुलिस टीम ने मानवता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए वृद्ध महिला और उनकी पोती को सुरक्षित बस के माध्यम से भोपाल स्थित उनके परिजनों के पास रवाना किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!