कांग्रेस के द्वारा किए गए वंदे मातरम के अपमान को लेकर आज शाम 6:00 बजे घंटाघर से केवल राम चौराहे तक भाजपा एवं युवा मोर्चा द्वारा केंडल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन।
खंडवा। ,,वंदे मातरम का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान,, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए अपमान के विरुद्ध भाजपा द्वारा कैंडल मार्च निकाल कर विरोध किया जाएगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि एक और पूरा देश राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को पूरे देशभक्ति के उल्लास के साथ मना रहा था, वही वर्षों तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस की हरकत सामने आई, देश की आजादी एवं वंदे मातरम के तहत हमारे वीर जवानों ने कुर्बानी देकर हमारे देश को आजाद किया वही, वंदे मातरम गीत का कांग्रेस द्वारा अपमान किया गया, इससे लगता है कि कांग्रेस मे देश प्रेम की भावना नहीं है, स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस द्वारा वंदे मातरम के अपमान को लेकर आज रविवार शाम 6:00 बजे कांग्रेस का विरोध करते हुए भाजपा संगठन एवं युवा मोर्चा द्वारा कैंडल मार्च घंटाघर से केवलराम चौराहा तक निकाला जाएगा, कैंडल मार्च के केवलराम चौराहा पहुँचने के पश्चात विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सागर आरतानी ने पार्टी के सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ता युवा साथीयो से आयोजित विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।











