ताज़ा ख़बरें

जिले के 117 मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह में हुआ सम्मान, कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा शैक्षिक सत्र 2025-26 में आयोजित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परीक्षा परिणाम लाने पर जिले के 117 टॉप विद्यार्थियों को कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने पुष्पगुच्छ, प्रमाण पत्र, नगद राशि, उपहार और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। न्यू सर्किट हाउस गौरेला में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कलेक्टर ने राज्य में 12वीं में ताहिरा खान को 97.60 प्रतिशत लाकर चौंथा और ओंकार कैवर्त को 97.40 प्रतिशत लाकर पांचवा स्थान प्राप्त करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं में जिले में टॉप विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।

कलेक्टर ने जिले में टॉप रहे सभी छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह में माता-पिता और प्राचार्य, शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया था। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने विशेष रूचि लेते हुए 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में जिले में बेहतर परिणाम लाने जिले के सभी स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को प्रेरित किया था। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन लाने में उनके माता-पिता और शिक्षकों की अहम भूमिका है। बच्चों के बेहतर प्रदर्शन से हमारा जिला गौरवान्वित हुआ है।

कलेक्टर ने बताया कि यह परिणाम हासिल करने के लिए स्कूलों में शिक्षकों की शतप्रतिशत की उपस्थिति और प्रशासनिक कसावटेे के साथ बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थ्तिि के बाद यह परिणाम आया है। कलेक्टर ने बच्चों की प्रतिभा को उभारने और उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं के अनुभव और उनके प्रश्नों के जवाब देते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित करके सफलता प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही मोबाइल फोन का सदुपयोग करने, अपने सेहत का ध्यान रखने, नींद पूरा करने और टाइम मैनेजमंेट कर पढ़ाई करने और अपनी रुचि के कार्यों को करने के लिए कहा।

कलेक्टर ने विद्यार्थीयों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सभी विषयों का ज्ञान, करेंट अपेयर्स, सामान्य ज्ञान, जिले, राज्य, देश और इंटरनेशनल जानकारी रखने के लिए कहा। उन्होंने समारोह में उपस्थित प्राचार्यों से स्कूलों में बेहतर परिणाम लाने पर उनके अनुभव सुना। समारोह में विद्यार्थियों के साथ लंच भी किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के माध्यम से जिले के टॉप 3 बालिकाओं को 5100 रुपये प्रदान किया गया। समारोह में जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, एसडीएम पेण्ड्रारोड विक्रांत अंचल, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी अमित सिन्हा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गोपेश मनहर, बीईओ, मीडिया, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, विद्यार्थी एवं अभिभावकगण उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!