जिले मे आबकारी एक्ट जुआ एक्ट के प्रकरण में 18 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे चल रहे हेलमेट विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 183 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
खंडवा, 06 मई 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 05.05.2026 को कुल 15 गिरफ़्तारी वारंट, 36 जमानती वारंट एवं 39 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
जिले मे दिनांक 05.05.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली के आरोपी कल्ला उर्फ दीपक पिता अशोक कनाडे जाति हरिजन उम्र 27 साल निवासी 07 खोली संजय नगर खंडवा के कब्जे से 50 क्वार्टर देशी प्लेन कीमती 3000/- रूपये की जप्त की गई। थाना छैगांवमाखन के आरोपी सावन सिंह राजपूत पिता नरेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 25 साल निवासी ग्राम बडियाग्यासुर थाना छैगांवमाखन के कब्जे से देशी मंदिरा प्लेन शराव के सीलबंद 18 क्वाटर कीमती 1260 /-रुपेय की जप्त की गई| आरोपी जागेश्वर पिता आत्माराम पटेल उम्र 40 साल निवासी ग्राम आवलिया थाना छैगांवमाखन के कब्जे से देशी मंदिरा प्लेन शराव के सीलबंद 20 क्वाटर कीमती करीवन 1400/- रूपये के जप्त किया गया। आरोपी अशोक पिता रामकिशन तंवर उम्र 27 साल निवासी ग्राम चमाटी थाना छैगांवमाखन के कब्जे से देशी मंदिरा प्लेन शराव के सीलबंद 20 क्वाटर कीमती करीवन 1400/- रूपये के जप्त किया गया। आरोपी प्रकाश पिता लक्ष्मण तिरतडे जाति हरिजन उम्र 42 साल निवासी ग्राम कोंडावद थाना छैगांवमाखन के कब्जे से देशी मंदिरा प्लेन शराव के सीलबंद 20 क्वाटर कीमती 1400/- रूपये की जप्त की गई। आरोपी विजय पिता तुलसीराम घोसले उम्र 27 साल निवासी चर्च के सामने देशगाँव थाना छैगांवमाखन जिला खण्डवा के कब्जे से देशी मंदिरा प्लेन शराव के सीलबंद 16 क्वाटर कीमती 1280/- रूपये की जप्त की गई। थाना मूँदी के आरोपी संजय पिता बनवारी सावनेर जाति चमार उम्र 37 साल निवासी वार्ड नं 08 मूंदी के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 800/- रुपये की जप्त की गई| आरोपी रुपसिंह पिता जीवनसिंह राजपुत उम्र 35 साल निवासी पुरनी के कब्जे से 17 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के कीमती 1360/- रूपये की जप्त की गई| थाना हरसूद के आरोपी नगीन पिता रूखडू जाति बलाही उम्र 38 साल निवासी ग्राम नवलपुरा अवैध शराब बेच रहा था जिसके कब्जे से उसमें देशी प्लेन शराब कीमती करीबन 1680 रुपये की जप्त की गई। आरोपी मुकेश पिता रामू जाति कोरकू उम्र 22 साल निवासी कालपाठा 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 800/-रूपये की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले मे दिनांक 05.05.2026 को थाना मोघटरोड के आरोपगण (1) धीरज पिता रम्मू निदाने उम्र 30 साल निवासी सिंघाड तलाई खंडवा (2) सागर पिता किशोर निदाने उम्र 28 साल निवासी सिंघाड तलाई खंडवा (3) तस्लिम ऊर्फ तस्सू पिता जूबैर खान उम्र 20 साल निवासी सिंघाड तलाई खंडवा, (4) शेख इमरान ऊर्फ इम्मू पिता शेख हनीफ उम्र 24 साल निवासी मोघट थाने के पीछे खंडवा को ताश पत्ते से रुपये पैसे का दाव लगाकर जूआ खेलते पकडा जिनके कब्जे से 52 ताश पत्ते व नगदी 3350/-रुपये जप्त किया गया। आरोपीगण नाम (1) सुधांशु पिता पवन दांगोडे उम्र 22 साल निवासी सिंघाड तलाई खंडवा (2) जितेन्द्र ऊर्फ जितू पिता दशरथ ऊर्फ मुक्का घेटे उम्र 38 साल निवासी सिंघाड तलाई खंडवा (3) तबरेज पिता सलीम खान उम 46 साल निवासी सिंघाड तलाई खंडवा, (4) करीम पिता शेख हुसैन उम्र 63 साल निवासी सिंघाड तलाई खंडवा को ताश पत्ते से रुपये पैसे का दाव लगाकर जूआ खेलते पकडा जिनके कब्जे से 52 ताश पत्ते व नगदी 3050 रुपये जप्त किया। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस परिवहन एवं शोध संस्थान पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा दिनांक 26.04.2026 से 10.05.2026 तक आयोजित “हेलमेट विशेष अभियान” 2026 में चलाए जा रहे अभियान के तहत उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय के नेतृत्व मे जिले मे प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 05.05.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया वाहन चालको के विरुद्ध हेलमेट धारण न करने वालों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 183 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 65200/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से हेलमेट धारण करने एवं अन्य यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 05.05.2026 को 23 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 04 प्रकरणों में 08 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 01 प्रकरण में 01 अनावेदक के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 13 प्रकरण में 14 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 20 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।










