ताज़ा ख़बरें

*गुरु पूर्णिमा पर बालाजी ग्रुप का सेवा संकल्प । श्रद्धालुओं के लिए भंडारा, नाश्ता और रात्रि विश्राम की व्यवस्था*

खास खबर

*गुरु पूर्णिमा पर बालाजी ग्रुप का सेवा संकल्प । श्रद्धालुओं के लिए भंडारा, नाश्ता और रात्रि विश्राम की व्यवस्था*
खंडवा। जिला मुख्यालय खंडवा में गुरु पूर्णिमा का पर्व बडे ही धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। 27 से 29 जुलाई को पर्व के दौरान दादाजी धाम पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर दादा जी को नमन करेंगें। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि दादाजी धाम पर 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। सेवा की इस नगरी खंडवा में गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर बाहर से आने वाले दादाजी भक्तों की सेवा के लिए खंडवा एवं जिले के दादाजी भक्त स्वागत सत्कार करने के लिए तैयार है एवं सेवा को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर चुके है। गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर समूचा खंडवा जिला दादाजी महाराज की भक्ति के रंग में रंग गया है। दादाजी धाम में जुटने वाले लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत और सेवा के लिए तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। इसी सेवा परंपरा को निभाते हुए प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बालाजी ग्रुप द्वारा पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन, नाश्ता और रात्रि विश्राम का सेवा संकल्प लिया गया है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस हेतु छैगांव माखन स्थित दिव्य बालाजी नगर में दादाजी मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों के लिए बालाजी बालाजी ग्रुप के रितेश गोयल एवं परिवार द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मार्ग से गुजरने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए यहाँ भोजन और जलपान की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी साथ ही 81 फीट ऊँची भव्य बालाजी भगवान की प्रतिमा के पास स्थित दिव्य दर्शन मॉल एवं RG 11 मॉल में पदयात्रियों के रुकने और रात्रि विश्राम करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
इसके अलावा खंडवा में इंदौर रोड स्थित प्रदेश स्तरीय बालाजी धाम कॉलोनी में भी आने वाले भक्तों के लिए विश्राम और भंडारे की उत्तम व्यवस्था की गई है।
बालाजी ग्रुप द्वारा यह सभी व्यवस्थाएं गुरु पूर्णिमा से 1 दिन पूर्व ही प्रारंभ कर दी जाएंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!