
स्लॉटर हाउस को शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग
विधायक कंचन तनवे ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र
खण्डवा//खंडवा शहर के इमलीपुरा क्षेत्र में संचालित स्लॉटर हाउस को लेकर आज बुरहानपुर में खंडवा विधायक ने मुख्यमंत्री से भेंट कर एक पत्र दिया कंचन मुकेश तनवे ने डॉ. मोहन यादव को पत्र सौंपकर शहर के मध्य स्थित स्लॉटर हाउस को नगर सीमा से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है।
आज बुरहानपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री को यह पत्र सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि खंडवा के इमलीपुरा स्थित स्लॉटर हाउस पर प्रशासनिक कार्रवाई के बाद यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। खंडवा विधायक स्वयं मौके भी पहुंची थी।
विधायक द्वारा सौंपे गए पत्र में बताया गया है कि घनी आबादी के बीच संचालित इस स्लॉटर हाउस के कारण स्थानीय नागरिकों को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,
पशु अवशेषों के अनुचित निपटान एवं दुर्गंध से संक्रामक बीमारियों का खतरा दूषित जल एवं गंदगी से भूजल एवं पर्यावरण प्रदूषण
रिहायशी क्षेत्रों सामाजिक एवं मानसिक प्रभाव
पशु परिवहन के कारण संकरी सड़कों पर यातायात बाधाएं एवं जाम की स्थिति होती है
विधायक ने यह भी उल्लेख किया कि इस विषय में पूर्व में भी प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है,
विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए उक्त स्लॉटर हाउस को तत्काल प्रभाव से शहर की सीमा से बाहर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जावे।
0










