
*जबलपुर क्रूज हादसे में मृतकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए*
खंडवा।जबलपुर में क्रूज के पलटने से निर्दोष 13 मृतकों की आत्मा की शांति की हम प्रार्थना करते हैं।साथ ही साथ प्रभु परमेश्वर भगवान श्री झूलेलाल से दिवंगतों के परिवार जन को यह दुख झेलने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।
सिंधी सेवा मंडली में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संचालन करते हुए यह बात समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने कही।
दीवाने झूलेलाल साईं के नाम के संस्था के विक्रम सहजवानी और जैकी रेवतानी ने बताया कि सिंधी धर्मशाला सभागार में शनिवार रात्रि आयोजित इस श्रद्धासुमन कार्यक्रम में श्री पूज्य सिंधी पंचायत उपाध्यक्ष राजेश परचानी,सिंधी सेवा मंडली अध्यक्ष संजय सभनानी,श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल सचिव हरीश आसवानी आदि ने कहा कि नर्मदा नदी पर बरगी डैम पर क्रूज के पलटने से 13 पर्यटकों की काल के गाल में समा जाने की घटना से सबक लिया जाना चाहिए।रक्षा के नियमों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए और लाइफ जैकेट का अनिवार्य रूप से सही उपयोग किया जाना चाहिए़।इस सभा में मनोहरलाल आसवानी,विक्रम सहजवानी, जैकी रेवतानी,बाबू आसवानी,कैलाश चंचलानी,अमित वेदानी,कुंदनदास चेतवानी,बाबू बिनवानी,दयाराम नेभनानी, डी डी आसवानी,बलराम गिदवानी,किशोर चंदवानी,नरेश लालवानी,हनी मेघवानी,अनिल सभनानी,नीरज फतवानी,नरेश लालवानी,अनिल सहजवानी,गोल्डी चुग्गा,कमल बजाज, बलराम गिदवानी,रवि आसवानी,हरु आसवानी,साहिल मंगवानी,मयंक आसवानी और कन्नू सहजवानी आदि उपस्थित रहे।दो मिनट का मौन रखकर उपस्थित जन ने अपनी संवेदना व्यक्त की।






