ताज़ा ख़बरें

*बुद्ध पूर्णिमा पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन*

खास खबर

*बुद्ध पूर्णिमा पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन*

खंडवा। सदभावना मंच कार्यालय में भगवान बुद्ध की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की गयी। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने भगवान बुद्ध के चरणों में श्रद्धा के फूल अर्पित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश शांति, करुणा, अहिंसा और आत्म-ज्ञान का प्रतीक है। जो हमें स्वयं अपना प्रकाश बनने और प्रेम से नफरत को जीतने का संदेश देते है। बुद्ध द्वारा दिखाया गया रास्ता वास्तव में दुख के निवारण का मार्ग है, हमें सदभावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर आनंदपाल तोमर, केबी मनसारे, अनुप शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंदपाल तोमर, डॉ.जगदीशचंद्र चौरे, सुरेन्द्र गीते, केबी मनसारे, गणेश भावसार, राधेश्याम शाक्य, त्रिलोक चौधरी, पं. प्रशांत व्यास, अनुप शर्मा, अर्जुन बुंदेला, राहुल वाध, निर्मल मंगवानी, सत्येंद्र सोहनी, रजत सोहनी, अशोक पारवानी, नारायण फरकले, विजया दिवेदी, कमल नागपाल, डॉ. एमएम कुरैशी, सुभाष मीणा, कैंलाश पटेल आदि व्दारा मंच सदस्यों ने भगवान बुद्ध के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर शब्दों के माध्यम से नमन किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!