
*पांच दिनों तक संत जीवन जीने के बाद खंडवा लौटे बच्चों का हुआ सम्मान*
*इंदौर में बच्चों का धार्मिक शिविर संपन्न*
*खंडवा 2 मई 2026*
इंदौर में जैन संत आचार्य विजय राज जी महाराज साहब के आज्ञानुवर्ती पारस मुनि महाराज साहब, अभिनंदन मुनि,विनोद मुनि और विदित मुनि महाराज साहब के सानिध्य में 7 से 20 वर्ष के बच्चों का पांच दिवसीय धार्मिक शिविर संपन्न हुआ। श्वेतांबर जैन समाज के प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया कि 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पांच दिवसीय शिविर में जैन बच्चों ने सांसारिक सुख ,मोह माया ,छोड़ संत वस्त्र धारण कर संत जीवन जिया और धार्मिक शिक्षा ग्रहण की ।इस दौरान सुबह 5:00 बजे उठकर बच्चे संत वस्त्र धारण कर प्रार्थना से दिन की शुरुआत करते। संतो द्वारा सुबह 7 से 8:00 योगा क्लास उसके बाद 9 से शाम 5:30 तक धार्मिक पाठशाला के माध्यम से धार्मिक शिक्षा दी गई ।शाम 7:00 बजे से बच्चों को प्रतिक्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों ने पंखे, कूलर, मोबाइल का त्याग रखा ।
इन्दौर में आयोजित पाँच दिवसीय शिविर में मुख्य संयोजिका के रूप में खण्डवा की जयश्री
बोथरा, पायल बोथरा, सेजल मेहता एवं कीर्ति मेहता को नियुक्त किया गया। खंडवा की जय श्री बोथरा के अंडर में खंडवा हरसूद, मूंदी, खालवा आदि के लगभग 50 बच्चों ने शिविर में भाग लिया। इसके लिए श्रीसंघ इन्दौर द्वारा श्रीमती जयश्री राजेशजी बोथरा का विशेष सम्मान किया गया। जिन्होंने खण्डवा से अधिक से अधिक बच्चों को शिविर में सहभागी बनाया। शुक्रवार शाम
खण्डवा आगमन पर सकल जैन संघ द्वारा सभी बच्चों और संयोजकों का भव्य स्वागत एवं सत्कार किया गया।
जयश्री बोथरा द्वारा सभी बच्चों को बैग की प्रभावना प्रदान की गई। नवयुवक मंडल के आरुषजी सकलेचा, प्रदीपजी मेहता एवं बहुमंडल की रचना चौरड़िया द्वारा भी सभी बच्चों का बहुमान कर प्रभावना वितरित की गई ।








