खंडवा। आज खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे प्रातः विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सतवाड़ा में पाटीदार समाज द्वारा आयोजित श्री रामनाम सप्ताह के समापन अवसर पर काकड़ा आरती में सम्मिलित हुए
। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा आयोजित भव्य चल समारोह में भी सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान विधायक तनवे ने पाटीदार समाज के प्रस्तावित मांगलिक भवन का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया और समाज के विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मुकेश तनवे, भाजपा कार्यकर्ता आशीष पाटीदार, श्याम पाटीदार, रविंद्र पाटीदार, विनोद पाटीदार, शिवराज पाटीदार, प्रदीप पाटीदार सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
2,507 Less than a minute








