ताज़ा ख़बरें

आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोलगांव को गुणवत्ता प्रमाणपत्र मिला

खास खबर

आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोलगांव को गुणवत्ता प्रमाणपत्र मिला

खण्डवा//स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की राष्ट्रीय गुणवत्ता मुल्यांकन प्रणाली की टीम द्वारा फरवरी माह में विकासखण्ड खण्डवा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोलगांव में स्वास्थ्य सुविधाओ का वर्चुअली मुल्यांकन किया गया था। मुल्यांकन के दौरान उन्होने ओ.पी.डी. कक्ष, दवा वितरण कक्ष, स्टोर कक्ष, रिकार्ड संधारण एवं संबंधित कर्मचारीयों का मुल्यांकन किया। साथ ही मरीजो को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में भी ग्रामीणजनों से चर्चा की थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य टीम ने मापदंडो के अनुसार मुल्याकंन के पश्चात् कोलगांव को 85.23 प्रतिशत प्राप्तांक के साथ गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। डॉ जुगतावत ने मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.के.सेठिया, सी.एच.ओ सहित सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!