जिले मे आबकारी एक्ट एवं सट्टा एक्ट के प्रकरण में 06 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे 14 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 30 अप्रैल 2026
उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 29.04.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना मांधाता के आरोपी राकेश पिता जमादार मोनिया जाति भिलाला उम्र 41 साल निवासी प्रेमनगर मोटक्का के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब करीबन 8 लीटर कीमती करीबन 800/-रूपये की जप्त की गई। थाना हरसूद के आरोपी रामदेव पिता दयाराम नागोरे जाति बलाही उम्र 21 साल निवासी ग्राम पलानी माल के कब्जे से अवैध शराब बेचते हुये 20 क्वाटर देशी मदिरा प्लेन सीलबन्द हालत में कीमती 1800/-रूपये की जप्त की गई। आरोपी विनोद पिता बिहारी जाति राजगौंड उम्र 35 साल नि. आशापुर के कब्जे से अवैध शराब बेचते हुये 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब की कीमती 1000/- रूपये की जप्त की गई। आरोपी लक्ष्मण पिता रायचंद जाति बारेला उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम झिरपा के कब्जे से बाम्बे स्पेशल व्हीस्की शराब के 30 क्वार्टर कीमती 3000 रूपये की जप्त की गई। थाना खालवा के आरोपी के कब्जे से बोल्ट बियर की 12 बोतल सिल बंद तथा देशी प्लेन शराब के 10 क्वार्टर सिलबंद शराब कीमती 2920/- रूपये की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 29.04.2026 को थाना कोतवाली के आरोपी स्वप्नदीप उर्फ गोल्डी पिता दिलीप बोयट उम्र 35 साल निवासी हनुमान दालमील के सामने पडावा खंडवा को रूपये पैसे का सट्टा पर्ची लेख करते पकडा जिसके कब्जे से सट्टा अंक लिखी पर्ची व एक लाल लीड का पेन तथा,नकदी 500/ रुपये जप्त किये गये। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 29.04.2026 को 14 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 04 प्रकरणों में 04 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 09 प्रकरणों में 10 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 10 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,507 2 minutes read








