ताज़ा ख़बरें

चिकित्सा में भी दवाओं पर ‘बड़े रिसर्च’ की खंडवा को उम्मीद

खास खबर

चिकित्सा में भी दवाओं पर ‘बड़े रिसर्च’ की खंडवा को उम्मीद

खंडवा की बहुमुखी प्रतिभा डॉक्टर सालीम खान बढ़ रहे तेजी से आगे

खंडवा। शुरू से ही खंडवा जिला प्रतिभाओं की खान रहा है। यहां हर विधा में पारंगत लोग दुनिया में शहर का परचम लहरा रहे हैं। राजनीति, व्यवसाय, स्वतंत्रता संग्राम, संगीत, अभिनय से लेकर चिकित्सा जगत तक में खंडवा के लोगों ने नाम रोशन किया है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने सलीम खान को बधाई एवं शुभकामना देते हुए बताया कि एक डॉक्टर सालीम खान बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। खंडवा के इस होनहार से शहर को उम्मीद है कि चिकित्सा जगत में नई ऊंचाइयां छुएंगे।

गरीबों के लिए सस्ती दवाओं पर रिसर्च की इच्छा

सुनील जैन ने बताया कि डॉ. सालीम खान प्रतियोगी हर परीक्षा में पहले ही प्रयास से सिलेक्ट हुए। विदेश में पढ़ाई करने के बाद अब वे अरविंदो मेडिकल कॉलेज इंदौर से एमडी कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे दवाओं पर ऐसा रिसर्च करना चाहते हैं, जिससे गरीबों तक को कम दाम में सुलभ हो सके। कई ऐसी बीमारियां भी हैं, जो अभी तक ला-इलाज हैं। इस पर भी भविष्य में काम किया जा सकता है।

सामान्य तबके के लिए बने प्रेरणा

डॉक्टर सालीम खंडवा कि वह शख्सियत हैं जो किसी बड़े घर में पैदा नहीं हुई। सामान्य वर्ग से निकलकर नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। उनके पिता साजिद खान का खंडवा में फोटो स्टूडियो है। मां वरिष्ठ शिक्षक हैं। परिजनों के आशीर्वाद से आगे बढ़ रहे हैं। उनसे शहर को भी काफी उम्मीद है।

कौन हैं डॉ. सालीम खान?
साजिद खान के पुत्र डॉ सालीम खान ने किर्गिस्तान से मेडिकल की पढ़ाई की। उसके बाद एफएमजी पहली बार में क्लियर कर ली। पहली बार में ही पोस्ट ग्रेजुएट के लिए एग्जाम क्लियर किया। उन्होंने सारी पढ़ाई घर से की है, जिसमें उनको अरविंदो मेडिकल कॉलेज में एमडी में एडमिशन मिला है। पोस्ट ग्रेजुएट का एग्जाम बहुत कठिन होता है। कई डॉक्टर आज भी पीजी के लिए यह एग्जाम दे रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!