
बनारस पुणे अमृत भारत ट्रेन का खंडवा में किया भव्य स्वागत।

नई ट्रेन की बनावट देख यात्री हुए मंत्रमुग्ध।
ट्रेन के प्रथम आगमन पर मंत्री, महापौर, विधायक ने स्वागत कर दिखाइ हरी झंडी।
खंडवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 अप्रैल को बनारस पुणे अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रथम बार खंडवा स्टेशन पर पहुंची एक्सप्रेस ट्रेन का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यह ट्रेन खंडवा स्टेशन पर बुधवार दोपहर 1 बजे खंडवा पहुंची जिसका कैबिनेट मंत्री विजय शाह , जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक छाया मोरै, नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे ने स्वागत किया। इस अवसर पर इस ट्रेन के ड्राइवर व स्टाफ का स्वागत अभिनंदन अतिथियों द्वारा मिठाई खिलाकर किया गया। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के पूर्व स्टेशन पर स्वागत अभिनंदन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां भी हुई एवं सभी अतिथियों द्वारा उद्बोधन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया गया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने इस मौके पर मोबाइल से संबोधित कर शहर वासियों को इस एक्सप्रेस ट्रेन की बधाई दी और प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि ट्रेन संख्या 02531 बनारस पुणे उद्धघाटन ट्रेन का खंडवा आगमन पर शहरवासियों ने स्वागत कार्यक्रम में शामिल होकर उत्साहवर्धन किया। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर द्वारा लगातार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर खंडवा बुरहानपुर संसदीय क्षेत्र के स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाने के लिए मांग रखी जाती रही है। पुणे के लिए और अधिक ट्रेनें मिले इसको लेकर लगातार पत्र भेजे जाते रहे हैं। इसी मांग पर रेल मंत्री ने सकारात्मक दृष्टिकोण रख खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज शामिल किया है। बनारस पुणे अमृत भारत उद्धघाटन ट्रेन के खंडवा आगमन पर भुसावल मंडल द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा देश प्रेम पर आधारित सांस्कृतिक नृत्य,गायन कर यात्रियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री विजय शाह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के साथ हम आधुनिक भारत की ओर लगातार बढ़ रहे हैं, कई प्रकार की सुविधा हमें प्राप्त हो रही है, जो कांग्रेस काल में हमें प्राप्त नहीं हो सकी। मंत्री श्री शाह ने कहा कि आप सबको विदित है कि कांग्रेस कार्यकाल में रेलवे स्टेशन की क्या हालत थी, ट्रेनों की क्या स्थिति थी लेकिन आज मोदी जी के राज में देश के सभी स्टेशन आधुनिक तकनीक की ओर आगे बढ़ रहे हैं, साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए कई नई ट्रेन लगातार देश में चल रही है। प्रधानमंत्री रेल मंत्री और सांसद के प्रयासों से हमें बनारस से पुणे के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात प्राप्त हुई है, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। मंत्री श्री शाह ने कहा कि यह एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की एक नई आधुनिक किफायती पुश फुल तकनीक वाली ट्रेन है, जो आम यात्रियों को कम किराए में लंबी दूरी की आरामदायक यात्रा प्रदान करेगी, इसमें वंदे मातरम जैसी सुविधा सुंदर कोच मोबाइल चार्जिंग पॉइंट के साथ अन्य सुविधा उपलब्ध है, यह प्रमुख शहरों को जोड़ती हें। महापौर और विधायकों ने भी अपने संबोधन में इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, और सांसद का आभार माना। आयोजित कार्यक्रम में म.प्र. के कैबिनेट मंत्री विजय शाह, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ,मांधाता विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक छाया मोरे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे,महापौर अमृता यादव,जेडआरयूसीसी सदस्य मनोज सोनी, सुनील जैन, सुभाष कोठारी, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल, धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी चारुलता यादव,इंदु दुबे, चंद्रेश पचौरी,राजेश यादव, अनिल वर्मा, विक्की भांवरे,गणेश गुरबाणी, सुधांशु जैन, भारत पटेल, मंगलेश तोमर,अनिल भगत, दिलीप दशोरे सहित रेल विभाग से सीनियर डीएफएम अर्पित गुडाडे , सीनियर डीईएन डी एस द्विवेदी, एडीईएन हरिओम मीणा , आरपीएफ टी आई संजीव कुमार ,स्टेशन मैनेजर जी एल मीणा, अरविंद साहा, बी जी वर्मा,निलेश बाथो आर पी राम,मंच संचालन पुष्पेंद्र तापड़े द्वारा किया गया बड़ी संख्या में रैली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधि एवं यात्रीगण उपस्थित हुए।













