ताज़ा ख़बरें

खंडवा में 20वां जैनत्व बाल संस्कार शिक्षण शिविर एवं मंडल विधान का भव्य आयोजन 30 अप्रैल से 7 मई तक होगा

खास खबर

खंडवा में 20वां जैनत्व बाल संस्कार शिक्षण शिविर एवं मंडल विधान का भव्य आयोजन 30 अप्रैल से 7 मई तक होगा

गुरुवार श्रीजी करेंगे नगर भ्रमण, निकलेगी शोभायात्रा

खंडवा। ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी खंडवा में बालकों एवं बालिकाओं में नैतिक और धार्मिक संस्कारों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 30 अप्रैल 2026 गुरुवार से 7 मई 2026 गुरुवार तक 20 वां जैनत्व बाल संस्कार शिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही श्री चौसठ ऋद्धि मंडल विधान एवं श्री वृहद द्रव्यसंग्रह मंडल विधान का भी भव्य आयोजन होगा।
यह आयोजन श्री दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल, महिला मंडल एवं धर्म प्रभावना बहू मंडल खंडवा द्वारा धर्म की मंगल प्रभावना के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन श्री पोरवाड़ दिगंबर जैन धर्मशाला, सराफा, खंडवा में होगा।
समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि आयोजन के तहत विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रवचन, पूजा-अर्चना, मंडल विधान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बाल संस्कार वर्ग प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।प्रवचनकारों में डॉ. विवेक जैन (छिंदवाड़ा), पं. अमन शास्त्री (आरोन) एवं स्थानीय स्तर पर डॉ. इन्द्रकुमार जैन शामिल रहेंगे। वहीं विधानाचार्य के रूप में पं. अपूर्व जैन (खनियांधाना) अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में शिक्षण कार्य पं. रितेश शास्त्री सनावद, पं. विदेह जैन खतौली, पं. आदित्य जैन शिवनी एवं श्रीमती नीता लुहाड़िया खंडवा द्वारा किया जाएगा।
पोरवाड़ दिगम्बर जैन समाज मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 30 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से श्रीजी के मंगल विहार, ध्वजारोहण एवं विधान मंडल उद्घाटन के साथ होगी। शिविर में प्रतिदिन प्रातः6:30 से 7:00बजे प्रभात फेरी, 7:00 बजे से 8:30 तक अभिषेक, पूजन, प्रातः 8:30 से 9:00बजे तक श्री कानजी स्वामी के सीडी एवं 9:00 बजे से युवा कक्षा प्रवचन,10:00 बजे से 10:30 बजे तक शंका समाधान एवं बाल एवं युवा कक्षाएं ,दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक श्री मंडल विधान की पूजन तथा सायंकालीन 7:15 से 8:00 बजे तक भक्ति संध्या,रात्रि 8:00 बजे से 9:00 बजे तक युवा कक्षा प्रवचन एवं बाल कक्षाएं होगी एवं रात्रि9:00 बजे से 10:00 तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समापन दिवस 7 मई को अभिषेक, शांतिधारा, यज्ञ एवं वात्सल्य भोज के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
आयोजक मंडलों ने सभी धर्मप्रेमी बंधु-भगिनियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर का लाभ लेने का आग्रह किया है।
सुनील जैन, प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि इस शिविर में शिविर उद्घाटन करने का सौभाग्य श्रीमती सुनीता डॉ सुभाष जैन परिवार को प्राप्त हुआ, ध्वजारोहण करने का सौभाग्य श्रीमती पदमा स्वर्गीय भारत लालजी जैनी परिवार, श्रीजी विराजमान करने का सौभाग्य निशीथ तनीष जैन महल,जम्बू नैतिक जैन ,श्रीमती मीना स्व.भारतलाल जी जैन अत्तर परिवार, विधान मंडप उद्घाटन करने का सौभाग्य श्रीमती मंजुला नरेंद्र कुमार जैन श्रीमती आरती प्रसंग जैन परिवार, मुख्य कलश स्थापना करने का सौभाग्य कमलचंद ,नितिन रानी जैन अत्तर परिवार एवं सह कलश स्थापना करने का सौभाग्य श्रीमती आरती डॉ दिलीप जैन, श्रीमती वंदना अविनाश जैन, श्रीमती शिरोमणि राजाबहादुर जैन, श्रीमती सिद्धेश्वरी डॉ शरद जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!