
ओंकारेश्वर में गूंजा खंडवा का स्वर: एकात्म पर्व में विनय उपाध्याय की वाणी का अभिषेक।
देश की कई बड़ी हस्तियां के कार्यक्रमों का संचालन कर चुके हैं खंडवा के विनय उपाध्याय।
खंडवा। संयोग, सौभाग्य और समय के अद्भुत संगम के बीच वैशाख शुक्ल पंचमी को पवित्र ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की धरा पर आयोजित पांच दिवसीय ‘एकात्म पर्व’ में खंडवा के विनय उपाध्याय ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। आदि गुरु परंपरा की इस पावन भूमि पर उन्होंने पूरे आयोजन का सूत्र संचालन करते हुए अपनी वाणी से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत इस आयोजन में देशभर से संत-महात्मा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, क्षेत्र के सांसद, विधायक गण जिला प्रशासन के अधिकारी और श्रद्धालु शामिल हुए। विनय उपाध्याय की ओजस्वी और सहज प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की, जिससे वे आयोजन के प्रमुख आकर्षण बनकर उभरे।
पर्व की पूर्णाहुति के अवसर पर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने आशीर्वचन देते हुए विनय उपाध्याय के कार्य की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह अवसर न केवल खंडवा के लिए गौरव का विषय बना, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को भी नई ऊंचाई देने वाला साबित हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि खंडवा जिले के बिना उपाध्याय भोपाल में शासकीय सेवा प्रदान कर रहे हैं, साथ ही मंच संचालन के वे माहिर खिलाड़ी हैं, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति,मुख्यमंत्री सहित कई बड़ी हस्तियों के कार्यक्रम का संचालन भी विनय उपाध्याय कर चुके हैं।







