
खण्डवा// भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी से सौजन्य भेंट
कर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा खंडवा स्थित पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के परिसर कर्मवीर विद्यालय को पुनः सुचारू रूप से संचालित करने एवं आगामी सत्र में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कराने के महत्वपूर्ण विषय पर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, बंद पड़ी शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने तथा परिसर में आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं के विस्तार को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक संवाद हुआ।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने विषय की गंभीरता को समझते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिससे खंडवा सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर शिक्षा के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा के सशक्तिकरण और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।









