ताज़ा ख़बरें

जिले मे चल रहे हेलमेट विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 279 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे चल रहे हेलमेट विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 279 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खंडवा, 28 अप्रैल 2026
पुलिस परिवहन एवं शोध संस्थान पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा दिनांक 26.04.2026 से 10.05.2026 तक आयोजित “हेलमेट विशेष अभियान” 2026 में चलाए जा रहे अभियान के तहत उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय के नेतृत्व मे जिले मे प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 27.04.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया वाहन चालको के विरुद्ध हेलमेट धारण न करने वालों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 279 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 95700/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से हेलमेट धारण करने एवं अन्य यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
विशेष अभियान में निम्नानुसार कार्यवाही –
1. सख्त प्रवर्तन के साथ सुधारात्मक दृष्टिकोण – हेलमेट धारण नहीं करने वाले उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के विरूध्द चालानी कार्यवाही करते हुये POS मशीन के माध्यम से अधिक से अधिक ड्रायविंग लाईसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग की ओर भेजा जा रहा है।
2. शैक्षणिक संस्थानों में जन जागरूकता कार्यक्रम विद्यालयों / महाविद्यालयों/ कोचिंग संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों को हेलमेट धारण करने की अनिवार्यता एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
3. मीडिया का प्रभावी उपयोग ट्रैफिक नियमों से संबंधित संदेश, लघु वीडियों एवं यातायात जागरूकता सामग्री को फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुये व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!