जिले मे आर्म्स एक्ट के प्रकरण मे एक आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही
आबकारी एक्ट एवं जुआ एक्ट के प्रकरण में 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे 16 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 28 अप्रैल 2026
उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 27.04.2026 को 04 गिरफ़्तारी वारंट, 11 जमानती वारंट एवं 44 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
जिले मे दिनांक 27.04.2026 को थाना पिपलोद के आरोपीसुरेश उर्फ सुर्या पिता मोजीलाल भील उम्र 28 साल निवासी ग्राम सराय के कब्जे से एक स्टील का खटकेदार धारदार चाकु किमती 450 रू का जप्त किया गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 25(1-B)(b) आम्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले मे दिनांक 27.04.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना जावर के आरोपी सचिन पिता श्याम जयसवाल उम्र 39 साल निवासी ग्राम अमलपुरा थाना जावर के कब्जे से एक प्लास्टिक के थैली मे अवैध प्लेन शराब के 18 क्वार्टर कीमती 1440/-रूपये की जप्त की गई। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 27.04.2026 को थाना हरसूद के आरोपीगण 01- राजकुमार पिता कल्लू जाति हरिजन उम्र 26 साल नि. से. नं. 04 नया हरसूद, 02- मोहित पिता नर्मदाप्रसाद जाति अहिर उम्र 28 साल नि. सिंगाजी कालोनी छनेरा, 03- सरफराज पिता मुबारिक खान जाति मुसलमान उम्र 30 साल नि. वार्ड नं. 12 छनेरा रूपये पैसो का दांव लगाकर हार जीत कर ताश पत्तो से जुंआ खेल रहे थे। आरोपियो के कब्जे से व फड़ से कुल नगदी 2250/-रूपये व 52 ताश पत्ते जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। उपरोक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 27.04.2026 को 16 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 09 प्रकरणों में 12 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 04 प्रकरणों में 04 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 13 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,501 2 minutes read









