अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

अवैध खनन माफिया द्वारा दी गई पत्रकार को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर मुख्य न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है

बदायूं जिले में एक पत्रकार को फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बताते चलें मामला जनपद बदायूं को थाना बिनावर क्षेत्र का है जहां अवैध मिट्टी खनन माफिया सोहेल पुत्र भूरे मोहम्मदपुर व्यार निवासी ने एक दैनिक समाचार पत्र के जिला संवाददाता को जान से मारने की धमकी दे डाली। इस मामले में पीड़ित पत्रकार ने थाना बिनावर प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद थाना बिनावर पुलिस ने पीड़ित पत्रकार की तहरीर व साक्ष्य के आधार पर धमकी देने वाले अवैध मिट्टी खनन माफिया सोहेल को 24 घंटे में गिरफ्तार कर मुख्य न्यायालय के समक्ष पेश किया।

इस संबंध में थाना बिनावर प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि दैनिक समाचार पत्र के जिला संवाददाता पत्रकार को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाले अवैध खनन माफिया सोहेल पुत्र भूरे निवासी मोहम्मदपुर व्यार को सोमवार की प्रातः लगभग 10:00 बजे गिरफ्तार कर मुख्य न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

इस संबंध में दैनिक समाचार पत्र के पीड़ित संवाददाता का कहना है कि आरोपी कार्रवाई होने के बावजूद भी दैनिक समाचार पत्र के जिला संवाददाता पर कभी भी किसी भी टाइम हमला कर सकता है। भविष्य में कोई भी घटना अगर मेरे साथ घटती है तो मेरी जान माल के जिम्मेदार सोहेल पुत्र भूरे निवासी मोहम्मदपुर व्यार, थाना बिनावर, जनपद बदायूं होंगे। मुझे सोहेल नाम के अवैध मिट्टी खनन माफियाओं से भविष्य में अपनी जान मन का खतरा बना हुआ है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!