ताज़ा ख़बरें

जिला चिकित्सालय में एन.क्यू.ए.एस. की समीक्षा बैठक संपन्न

खास खबर

जिला चिकित्सालय में एन.क्यू.ए.एस. की समीक्षा बैठक संपन्न

खण्डवा//बुधवार को श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय सह नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा में एन.क्यू.ए.एस अर्थात “नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड” के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ओ.पी. जुगतावत की अध्यक्षता किया गया l बैठक में सिविल सर्जन डॉ अनिरुद्ध कौशल के अलावा नोडल अधिकारी एवं नर्सिंग ऑफीसर उपस्थित हुए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जुगतावत ने बताया कि नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड के सर्टिफिकेशन हेतु सभी निर्धारित विभागों और सेवाओं को हर हाल में सर्टिफाइड करना अनिवार्य है। नोडल अधिकारी डॉक्टर शक्ति सिंह राठौड़ द्वारा नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड के आठ बिंदुओं की समीक्षा कर निर्देश दिए कि इसके लिए क्वालिटी टीम के सभी नोडल अधिकारी एवं अन्य स्टाफ अपने डिपार्टमेंट का चेकलिस्ट अनुसार आकलन करें एवं पाई गई कमियां निकालकर उसे दूर करें l इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डीन डॉक्टर अनंत पवार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रश्मि कौशल, मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर रंजीत बडोले और डॉ सुनील बाजोलिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं नर्सिंग ऑफिसर्स उपस्थित रहे l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!