जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 03 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे 19 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 18 अप्रैल 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 17.04.2026 को को कुल 03 गिरफ़्तारी वारंट, 28 जमानती वारंट एवं 54 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 17.04.2026 को को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना छैगावमाखन मे आरोपी शिवनारायण उर्फ शिवा पिता केशव भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम सुंद्रेल थाना भीकनगांव जिला खरगोन के कब्जे से अवैध देशी प्लेन मदिरा 20 नग क्वाटर कीमती करीबन 1400/-रूपये की की गई| थाना नर्मदानगर की आरोपिया मोनूबाई पति दिनेश जाति भीलाला उम्र 40 वर्ष निवासी धावडिया के कब्जे से प्लास्टिक की कैन में 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 1000/-रूपये की जप्त की गई| थाना हरसूद के आरोपी सुरेन्द्र पिता रामकिशन भार्गव जाति बलाही उम्र 31 साल नि. ग्राम बड़खालिया के कब्जे से 20 क्वाटर देशी प्लेन शराब के कीमती 1600/-रूपये की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना नर्मदानगर मे धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 17.04.2026 को 19 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 10 प्रकरणों में 12 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 02 प्रकरणों में 02 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 03 प्रकरणों में 05 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 05 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,505 1 minute read







