ताज़ा ख़बरें

बीड पुलिस ने सोलर प्लांट छाल्पी से चोरी गयी 5000 मीटर कापर वायर कीमती 2 लाख रुपये को जप्त कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

खास खबर

बीड पुलिस ने सोलर प्लांट छाल्पी से चोरी गयी 5000 मीटर कापर वायर
कीमती 2 लाख रुपये को जप्त कर आरोपियों को किया गिरफ्तार
खंडवा, 18 अप्रैल 2026
पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा चोरी गये मशरुका व अज्ञात आरोपी को पकडने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर सिंह गवली, थाना प्रभारी मूँदी निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बीड उनि राधेश्याम मालवीय के द्वारा थाना मूँदी के अपराध क्रमांक 143/26 धारा 303(2) B.N.S मे चोरी गयी 5000 मीटर कापर केबल वायर जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण- फरियादी अंतरसिंह पिता लक्ष्मणसिंह राणा उम्र 38 साल निवासी काशीपुरा पटेल नगर मुरार बरादरी जिला ग्वालियर हाल साइड इंचार्ज सोलर प्लान जेएनजी कंपनी के द्वारा दिनांक 17.04.26 को रिपोर्ट की गयी की सोलर प्लांट छाल्पी से तीन SMB की करीबन 5000 मीटर स्टिंग कापर वायर जिस पर APAR LINICAB INDIA SOLAR CABLE लिखा हुआ है कीमती करीबन 2 लाख रूपये की कोई अज्ञात बदमाश काट कर चुरा ले गए है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया| विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 02 व्यक्ति मोटर सायकल पर 02 बोरे मे केवल वायर रख कर छाल्पी तरफ से कच्चे रास्ते से बीड तरफ जा रहे है। सूचना पर विश्वास कर सूचना की तस्दीक हेतु चौकी प्रभारी बीड राधेश्याम मालवीय एवं चौकी स्टाफ द्वारा सिंगाजी रोड के अंदर कच्चे रास्ते पर चैकिंग लगाई गई तभी थोडी देर मे एक मोटर सायकल जिस पर दो व्यक्ति आते दिखे जिन्हे पुलिस स्टाफ की मदद से रोड पर रोका तो दोनो व्यक्ति मो.सा. पर बीच मे 02 बोरे रखे थे, जिनके अंदर केवल वायर भरे हुये थे। उन केबल वायर के सम्बंध मे पूछताछ किया तो दोनो व्यक्ति कभी कुछ कभी कुछ बताने लगे संतोष जनक बात नही बताने से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके व्दारा बताया गया कि उन दोनो ने सोलर प्लांट छाल्पी से वायर रात्री मे चोरी किये थे| उन दोनो का नाम पूछने पर अपना नाम दीपक पिता लक्ष्मण मोरे जाति मोची उम्र 24 साल निवासी कोरगला थाना पदमनगर एवं नितेश पिता ईश्वर राठौड जाति बंजारा उम्र 24 साल निवासी मलगाँव थाना खालवा का होना बताया| मौके पर उपस्थित पंचानो के समक्ष 5000 रनिंग मीटर स्टींग कापर वायर जिस पर APAR LINICAB INDIA SOLAR CABLE लिखा हुआ है एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल बजाज कम्पनी की विधिवत जप्त किया गया| मौके पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 18.04.2026 को न्यायालय खंडवा पेश किया गया|

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!