ताज़ा ख़बरें

जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 05 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 05 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जिले मे 24 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 17 अप्रैल 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 16.04.2026 को को कुल 05 गिरफ़्तारी वारंट, 27 जमानती वारंट एवं 46 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 16.04.2026 को को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना हससूद मे आरोपी के कब्जे से 23 क्वाटर देशी प्लेन शराब के कीमती 1840/-रूपये की की गई, आरोपी मदनसिंह पिता थानसिंह जाति बंजारा उम्र 50 साल निवासी ग्राम बड़खालिया के कब्जे से 20 क्वाटर देशी प्लेन शराब के कीमती 1600/-रूपये की जप्त की गई, आरोपी देवीसिंह पिता मल्ला जाति नायक उम्र 40 साल निवासी ग्राम साल्याखेड़ा के कब्जे से 20 क्वाटर देशी प्लेन शराब के कीमती 1600 /-रूपये की जप्त की गई एवं आरोपी रामभरोस पिता रामलाल जाति बलाही उम्र 55 साल निवासी ग्राम निशानिया के कब्जे से कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब 10 लीटर कुल कीमती 950 /-रूपये की जप्त की गई| थाना किल्लौद के आरोपी संदीप पिता भाया कोरकु उम्र 23 साल निवासी ग्राम कुण्डिया के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 1500/-रूपये की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना नर्मदानगर मे धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 16.04.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 15 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 9900/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 16.04.2026 को 24 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 12 प्रकरणों में 12 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 08 प्रकरणों में 12 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 10 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!