जिले मे जुआ व आबकारी एक्ट के प्रकरण में 09 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 44 वाहन चालकों के विरुद्ध एम. व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जिले मे 30 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 11 अप्रैल 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 10.04.2026 को कुल 10 गिरफ़्तारी वारंट, 33 जमानती वारंट एवं 69 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
जिले में दिनांक 10.04.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना छैगावमाखन मे आरोपी दयाराम पिता कमा बोरीशाह जाति मेघवाल उम्र 36 साल निवासी ग्राम पनाली चौकी देशगांव थाना छैगावमाखन के कब्जे से अवैध 18 केन BOLT बीयर रूपये कुल कीमती 2700/-रूपये की जप्त की गई| उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना छैगावमाखन मे धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले में दिनांक 10.04.2026 को थाना मोघट रोड़ खंडवा के आरोपीगण (1) इब्राहीम पिता करीम शेख उम्र 32 साल निवासी सिंघाड़ तलाई खंडवा (2) इरफान पिता हैदर खान उम्र 22 साल निवासी सिंघाड तलाई खंडवा (3) राहुल पिता अशोक गोहर उम्र 26 साल निवासी गांधी नगर खंडवा रुपये पैसों से हारजीत का दाव लगाकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे थे। जिनके कब्जे से 52 ताश पत्ते व 1550 रुपये नगदी जप्त किये गये। थाना पदमनगर के आरोपीगण दिपक पिता हीरालाल उम्र 55 साल निवासी संजय नगर खंडवा अन्य 4 को हार जीत का जुआ ताश पत्तो पर खेलते हूए पकडा तथा उनके कब्जे से नगदी 260 रुपये व 52 ताश पत्ते जप्त किये। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना छैगावमाखन मे धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 10.04.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 44 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 16000 /- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 10.04.2026 को 30 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 19 प्रकरणों में 20 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 01 प्रकरणों में 01 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 08 प्रकरणों में 09 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 13 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,504 2 minutes read









