ताज़ा ख़बरें

संत सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की शिवरिया टाउनशिप स्थित चिकित्सालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

खास खबर

खण्डवा// दिनांक 11 अप्रैल 2026 शनिवार संत सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की शिवरिया टाउनशिप स्थित चिकित्सालय में रेडक्रॉस सोसाइटी खंडवा के तत्वावधान में श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खंडवा एवं महाराजा यशवंतराय चिकित्सालय इंदौर के ब्लड बैंक के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन से किया।
इस अवसर पर रेड़क्रॉस सोसाइटी के चैयरमेन अखिलेश गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है इसका उत्पादन किसी उद्योग में नही हो सकता इसके लिए मानव सेवा भाव से सहयोग ही आवश्यक है उन्होंने कहा कि संत सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना प्रदेश में पावर हब के रूप में तो ख्यात है ही इस विशाल रक्तदान सेवा से मानव सेवा में भी बड़ा योगदान दे रही है।
रेड़क्रॉस सोसाइटी के वाईस चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने कहा कि श्री संत सिंगाजी पावर प्लांट, श्री दादाजी जिला चिकित्सालय एवं मानव सेवा भाव से माँ नर्मदा के आंचल में रक्तदान करने वाले सभी सेवभावियो की आज यहां त्रिवेणी संगम इस आयोजन में दर्शनीय है ,रेडक्रॉस पूरे विश्व मे मानव सेवा, आपदा सेवा में सदैव सक्रीय रहती है । खंडवा जिले में विभिन्न आयामों में रेड़क्रॉस अध्यक्ष जिलाधीश श्री ऋषव जी गुप्ता के मार्गदर्शन में निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि पावर प्लांट के मुख्य अभियंता जे. सी. जुनवाल ने बताया कि संत सिंगाजी के श्री चरणों से अंकित इस भूमि पर पावर प्लांट विद्युत उत्पादन में निरंतर कीर्तिमान बना ही रहा है, मानव सेवा के सामाजिक सरोकार में भी अपनी महती भूमिका निभा रहा है। क्षेत्र में निरंतर पर्यावरण, अग्निशमन ,स्वास्थ सेवा पावर प्लांट परिवार द्वारा की जा रही है । कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत भी बुख़ारदास बाबा मंदिर से बीड़ तक रोड निर्माण के लिए csr फण्ड से राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने इंदौर ,खंडवा के ब्लड बैंक से आये सभी सहयोगियों एवं रेडक्रॉस समिति के सभी सदस्यों का इस महती सेवा आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इंदौर ब्लड बैंक से आये डॉ नरेंद्र वर्मा ने कहा कि इंदौर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में प्रदेश और इस निमाड़ अंचल से मरीज इलाज के लिए पहुचते है आज के रक्तदान शिविर में एकत्र रक्त की हर यूनिट उन सभी गंभीर मरीजो के लिए अमृत सिद्ध होगी।
पावर प्लांट के अतिरिक्त मुख्य अभियंता आर के साहू ने कहा कि आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी के लिए जीवनदान हो सकता है, नियमित रक्तदान हर स्वस्थ वयस्क जिसकी उम्र 50 वर्ष से कम हो कर सकता है। पावर प्लांट द्वारा रेड़क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से इस तरह के आयोजन नियमित अंतराल पर किये जायेंगे।
अंत मे आभार चार्टड अकाउंटेंट पवन साहनी ने व्यक्त किया ,कार्यक्रम का संचालन सहायक अभियंता सौरभ श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रेडक्रॉस समिति खण्डवा के योगेंद्र कोटवाले, सुरेंद्र सोलंकी,अनिल बाहेती, दिग्विजय सिंग तोमर, प्रेमनारायण पिपलोनिया, राकेश पालीवाल,नागेश वालजंकर, मोहन लाड़, योगेश उपाध्याय , मोहनीश साहू सहित
पावर प्लांट परिवार से डॉ प्रीति साठे, डॉ हेमंत वर्मा, डॉ गोविंदा चौधरी श्रीमती जूनवाल, श्रीमती वान्ड्रे ,अतिरिक्त मुख्य अभियंता एम के कोरी सहित स्टाफ एवं परिजन उपस्थित रहे।
शिविर में जिला चिकित्सालय से डॉ रवि दहिया, आदित्य सराठे, तरुण खरे, महेंद्र पवार,लोकेंद्र यादव,पवन चौहान, रवि पवार,कैलाश बामने,रमेश खरते एम वाय इंदौर से डॉ नरेंद्र वर्मा,डॉ सुशांत सिंग,सुरेंद्र राणा,चेतन पवार, संदीप जामोद,रविराज ओनकर,
भुवनेश विद्यार्थी,चयन ठाकरे ने अपनी सेवाएं दी।प्रातः 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक चले इस विशाल रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्त संग्रह करके इंदौर और खण्डवा की ब्लड बैंक में भेजा गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!