ताज़ा ख़बरें

कौशल प्रयोगशाला प्रोत्साहन के माध्यम से छात्रों ने उगाई बटन मुसरूम।

बागवानी विकास योजना से प्राप्त किया प्रशिक्षण।

*कौशल प्रयोगशाला प्रोत्साहन के माध्यम से छात्रों ने उगाई  बटन मशरूम।*शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राष्ट्रीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कौशल प्रयोगशाला प्रोत्साहन केंद्र के अंतर्गत सीसी बटन मशरूम की अपनी पहली फसल सफलतापूर्वक उगा ली है। विद्यार्थियों ने बागवानी विकास कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से यह कौशल प्राप्त किया।महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर पंकज सूद ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलना चाहिए।कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि यह कौशल प्रयोगशाला प्रोत्साहन केंद्र राज्य के कॉलेजों में एक अनूठी सुविधा है, जहां विद्यार्थी मशरूम की खेती और विपणन दोनों सीख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रयोगशाला व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान करती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!