ताज़ा ख़बरें

नतीजो में दम, सपनों को मिली उड़ान, हिंदू बाल सेवा सदन स्कूल विद्यार्थियों का उत्कृष्ट परिणाम।

खास खबर

नतीजो में दम, सपनों को मिली उड़ान, हिंदू बाल सेवा सदन स्कूल विद्यार्थियों का उत्कृष्ट परिणाम।

सेवा सदन टीम ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए छात्र-छात्राओं को दी बधाई।

खंडवा। सेठ मुरलीधर मानसिंगका हिन्दू बाल सेवा सदन स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। अनेक छात्र-छात्राओं ने 99% तक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। समाजसेवी सुनील जैन ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए बताया कि कक्षा 5वीं का परिणाम 90% रहा, जिसमें सर्वोच्च अंक 90% रहे। वहीं कक्षा 8वीं का परिणाम 100% रहा तथा सर्वोच्च प्रतिशत 88% रहा, जो अत्यंत प्रशंसनीय है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि का श्रेय हिंदू बाल सेवा सदन अध्यक्ष महोदय विनय नेगी के अनुशासन एवं मार्गदर्शन, प्राचार्य महोदया अक्षता शर्मा के कुशल नेतृत्व, शिक्षिकाओं की निरंतर मेहनत तथा विद्यार्थियों के समर्पित प्रयासों को जाता है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सदन के अध्यक्ष विनय नेगी, सचिव सुनील बंसल, गुरमीत उबेजा भारत झंवर, तरुण झवर, सुनील जैन, विरेंद्र वर्मा, गोविंद शर्मा एवं श्री पालीवाल जी ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त कर छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!